नारीपुर मेंस्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज क्षेत्र स्थित नारीपुर ग्राम पंचायत में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच कैंप का आयोजन किया गया।
यह शिविर मछलीशहर स्थित हेमंत बाल चिकित्सालय द्वारा आयोजित किया गया था।
हेमंत बाल चिकित्सालय के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र यादव (नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) के नेतृत्व में इस कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
शिविर के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर में कई योग्य चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. आशीष गुप्ता (एमबीबीएस-एमएस), डॉ. चिन्मय कुमार हर्ष (एमबीबीएस) और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया पाटिल (एमडी सीजीओ) शामिल थे। इन सभी डॉक्टरों ने मिलकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम के आयोजक नितेश तिवारी ने शिविर में आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सुभाष चंद्र यादव और उनकी टीम को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर ग्रामीण स्तर पर इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया, जिससे लोगों को सही सलाह, निःशुल्क जांच और दवाइयां मिल सकीं। नर्स करिश्मा और वर्षा ने सहयोग किया और जांच दीपक दुबे, गणेश ने किया.
इस अवसर पर संजीव शुक्ल, अवधेश शुक्ल, कुलदीप तिवारी, ध्रुवेश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।