अपराधियों को दी चेतावनी, कहा- कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
सुजानगंज : जौनपुर जिले में थानाध्यक्षों के तबादले के दौरान सुजानगंज थाने में उप निरीक्षक फूलचंद पांडेय को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण गौराबादशाहपुर थाना में किया गया है।
नवनियुक्त थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने श्री गौरीशंकर धाम में दर्शन-पूजन के बाद अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सम्मानित व्यक्तियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। साथ ही दुर्जनों को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
थानाध्यक्ष पांडेय ने चेतावनी दी कि जो लोग कानून अपने हाथ में लेंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को अपनी सोच बदलने की नसीहत दी।