जौनपुर की शुचि मिश्रा को 'विज्ञान संचार सम्मान' मिला

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन में सम्मानित।

जौनपुर 

जौनपुर की लेखिका और शोधकर्ता शुचि मिश्रा को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में आयोजित 'राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन' में 'विज्ञान संचार सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य और विज्ञान संचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर (CSIR-NISCPR) और विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आईयूएसी (IUAC) के निदेशक डॉ. अविनाश चंद्र पांडेय मुख्य अतिथि, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पांडेय उपस्थित रहे। शुचि मिश्रा को यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष बलराम गुमास्ता ने प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित 'विज्ञान कवि गोष्ठी' में शुचि मिश्रा ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष मोहन गोरे, मोहन सगोरिया, डॉ. मनोज कुमार पटैरीया, चंद्र प्रकाश पटसारिया, डॉ. अरविंद दुबे, शेफाली शर्मा, विशाखा राजुरकर और राधा गुप्ता सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यकार और विद्वान मौजूद रहे। शुचि मिश्रा की इस उपलब्धि पर जौनपुर के साहित्यप्रेमियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال