लेखिका काजल कुमारी पटना बिहार की शान जिन्होंने एक बार फिर से सम्मानित हो कर बिहार को गौरवांकित किया हैं

लेखिका काजल कुमारी पटना बिहार की शान जिन्होंने एक बार फिर से सम्मानित हो कर बिहार को गौरवांकित किया हैं। हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर 14 सितंबर को बिहार की ख्याति प्राप्त कवयित्री तथा साहित्यकार सुश्री काजल कुमारी जी को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता रचना के आधार पर काजल कुमारी जी का चयन हुआ । तथा इनको विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि काजल कुमारी जी मुख्य रूप से बिहार के सासाराम के एक छोटे से गांव पनैला की रहने वाली हैं। लेकिन वर्तमान में यह पटना में रहती हैं। मात्र 20 वर्ष की आयु में इन्होंने 9 पुस्तकों और 3 उपन्यासों की रचना की हैं, जो कि काफी सराहनीय हैं। इनकी अनगिनत रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। तथा साहित्य के क्षेत्र में इनका उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें 500 से अधिक सम्मान पत्र भी मिल चुके हैं। इन्होंने अपने साथ साथ पूरे बिहार का नाम रौशन कर गौरवांकित किया हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए सुश्री काजल कुमारी जी ने कहा हम सभी कवि कवयित्रियों की काव्य रचनाओं का मूल्यांकन इतनी बड़ी साहित्यिक अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना हमारे लिए बहुत गौरव का विषय है। यह संस्था अपने शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आ रही हैं । इसके द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर पूरे विश्व से केवल 265 कवि कवयित्रियों का चयन किया गया है मैं इस में अपना स्थान बना पाई यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। कवयित्री काजल कुमारी जी को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष "आनन्द गिरि मायालु " जी ने कहा - आदरणीया काजल कुमारी जी बहुआयामिक व्यक्तिव की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई हैं । जो कि समाज को रूपांतरण करने की क्षमता इनकी कविताओं में हैं। इनकी रचना एक सामाजिक दर्पण हैं जो कि हमें सामाजिक कुरीतियों के साथ बहुत कुछ दिखाती हैं। काजल जी की कविताओं को मंचों पर सुनकर लोग भाव विभोर हो जाते हैं। इनकी रचनाएं बिल्कुल जीवंत लगती हैं और काफी प्रेरणादायक होती हैं। इनके जैसी कवियत्री हमारे साथ जुड़ी यह बहुत बड़ी बात हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं । जो काजल जी की प्रतिभा देख कर उनको सम्मानित कर पाया हूं। बिहार की ये पहली सबसे कम उम्र की लेखिका हैं। हम इनके गुण और कुशलता को देखते हुए इनमें मां सरस्वती की छवि को देखते हैं। बिहार को ऐसी ही महान् साहित्यकार की आवश्यकता हैं। हर घर में काजल जी जैसी गुणवान तथा शिक्षित बेटी होनी चाहिए। हम सभी इन्हें हार्दिक शुभकामना देते हुए इनके सुखी तथा मंगल जीवन की कामना करते हैं।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال