सुजानगंज पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

राहगीरों को जागरूक किया, डग्गामार वाहन सीज

सुजानगंज

सुजानगंज पुलिस ने थाना परिसर के सामने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई।
यह अभियान जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर और सुजानगंज थाना प्रभारी फूलचंद पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें चार पहिया और दो पहिया वाहनों की विशेष जांच की गई।
अभियान के तहत, हेलमेट न पहनने वाले लोगों को सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। पुलिस ने उन्हें समझाया कि हेलमेट पहनना उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, डग्गामार और क्षतिग्रस्त वाहनों को भी सीज किया गया, जिनके कागजात पूरे नहीं थे।
इस दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। अभियान में उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा, आनंद राय, सुभाष चंद्र दुबे, कांस्टेबल कमलेश यादव, अमर तिवारी, अजय निर्मल, गया पटेल, नंदलाल और सतीश सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال