ग्रामीण क्षेत्र में भी छिपी है प्रतिभा - डॉ आर बी सिंह
सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा बसरही के चौजीतपुर में स्थित के के यू डी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल किशोर उर्मिला देवी जन कल्याण शिक्षण संस्थान द्वारा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आर बी सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि डॉ आर बी सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आज इस वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत ही आनंद की अनुभूति हुई कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों के अंदर जो प्रतिभाएं छिपी हुई हैं उसे निखारने की आवश्यकता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के भी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार को भी अपने अंदर प्रकाशित कर सकें. विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री डॉ अर्चना शुक्ला ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जो बच्चों के शिक्षा के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है वह सराहनीय है और बच्चों को जितना विद्यालय और उनके माता पिता द्वारा शिक्षा दी जाती है बच्चों में उतना ही निखार बढ़ता है. वही पर विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र बसपा नेता ने कहा कि बच्चों के संगत भी बच्चों का भविष्य तय करती है उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा.वही पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एकांकी नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
शिक्षा व्यवस्था पर एक काम की निकाल कर लोगों को शिक्षित करने का प्रयास किया.
संचालन प्रधानाचार्य आनंद दुबे ने किया तथा प्रबंधक दीपक शर्मा सोनू ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ प्रमोद सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस,भाजपा नेत्री वंदना पटेल,अखिलेश सिंह, संजय सिंह,प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे.