महू | चौपाल सागर महू द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम चौपला उत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में 20 से अधिक रचनाकारों का काव्यपाठ हुआ।
सुखप्रीत सिंह सुखी, पवन संस्कारी और यश कौशल के अथक प्रयासों से सुसज्जित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 20 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 का दो दिवसीय कार्यक्रम चौपाल महोत्सव (जानकारी और मनोरंजन का महापर्व) भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कवियों के रूप में पहले दिन श्री विनोद सिंह गुर्जर, श्री सुरेश चंद्र अस्थाना, श्री धीरेंद्र जोशी, श्री राधेश्याम गोयल, श्री रमाकांत मालवीय, श्री भगवानदास तरंग, श्रीमती राखी जैन, श्री विनोद सोनगिर, श्री दीपक जैसवानी एवं दूसरे दिन श्री रूपसिंह हाड़ा, श्रीमती मीनाक्षी यादव, श्रीमती संध्या मयूरी, श्रीमती पायल परदेसी, श्री दामोदर विरमाल, श्री यश कौशल आदि ने काव्यपाठ किया।
आयोजन के उपरांत चौपाल सागर के श्री रोहित जी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित कवियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। एवं प्रतिवर्ष इस प्रकार के और भी भव्य आयोजन करने हेतु अपनी इच्छा प्रकट की।
उक्त आयोजन में अन्य संस्कृतिक गतिविधि के माध्यम से सभी क्षेत्र के कलाकारों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी कवि एवं पत्रकार दामोदर विरमाल ने दी है।