होली से पहले डीजे संचालकों संग बैठक

सुजानगंज थाना प्रभारी ने दिए दिशानिर्देश, नियमों का पालन अनिवार्य

सुजानगंज : थाना परिसर में आगामी होली पर्व के मद्देनजर डीजे संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी फूलचंद्र पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को बुलाकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों से कहा कि वे त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और डीजे बजाएं, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी ऐसा गीत न बजाया जाए जो किसी विशेष पार्टी, जाति या समुदाय से संबंधित हो और जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।
उन्होंने जोर देकर कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है और इस भावना को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके डीजे जब्त कर लिए जाएंगे। यह बैठक संचालकों को पहले से सूचित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जो डीजे संचालक बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यदि किसी डीजे संचालक की वजह से समाज में द्वेष भावना उत्पन्न करने वाला कोई कार्य होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, मानस तिवारी, प्रदीप पटेल, संजीव यादव, कमलेश यादव, शुभम सिंह सहित क्षेत्र के डीजे संचालक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال