गुरुग्राम में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन

गुरुग्राम। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जनसेवा के उद्देश्य से संजीवनी समाज कल्याण एवं श्रीराम डिवाइन फाउंडेशन द्वारा द डिवाइन एजुकेशन एकेडमी के सहयोग से 19 फरवरी को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस शिविर में The Signature Advanced Super Speciality Hospital के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी सहित विभिन्न आवश्यक जाँचें कीं। साथ ही हृदय रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रेसीडेंट/चेयरमैन मिसेज चांदनी दूबे
जी ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य करेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएँ संचालित की जाएंगी।
संस्था के वाइस चेयरमैन राजेश्वर दूबे जी ने कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे निःशुल्क शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक आवश्यक सेवाएँ पहुँच सकें।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश पांडे जी ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा योजनाबद्ध तरीके से तैयार करते हुए अपनी टीम के साथ शिविर का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया।
संजीवनी समाज कल्याण एवं श्रीराम डिवाइन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडे जी ने कहा कि यह पहल केवल एक शुरुआत है। गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयों और मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहाँ प्रशासनिक सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।  

उन्होंने घोषणा की कि द डिवाइन एजुकेशन एकेडमी में भवानी एन्क्लेव के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, शैक्षणिक सामग्री एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए SDF सिलाई चैरिटेबल सिलाई सेंटर के माध्यम से सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं के लिए कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा भी प्रारंभ की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि गुरुग्राम की विभिन्न कॉलोनियों में 10 से 15 निःशुल्क विद्यालय प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है, जहाँ गरीब बच्चों को शिक्षा तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे।
इस अभियान में अनपूर्णा रसोई का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन, श्रीराम डिवाइन फाउंडेशन एवं अनपूर्णा रसोई एकजुट होकर गुरुग्राम में सेवा, शिक्षा और सशक्तिकरण के कार्य को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था की ओर से सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष एवं संस्थापक मिस्टर आशीष दुबे जी की विशेष भूमिका इस आयोजन में अत्यंत उल्लेखनीय रही। संस्था की वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन, आर्थिक सहयोग एवं समर्पण के बिना इस प्रकार का विशाल एवं व्यवस्थित आयोजन संभव नहीं हो पाता। संस्था उनके निरंतर सहयोग, त्याग एवं प्रतिबद्धता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال