सुजानगंज में चचेरे भतीजे ने की मनोज यादव की हत्या

19 साल के आरोपी ने लोहे की रॉड और ईंट से वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुजानगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। सराय पंडरी निवासी मनोज यादव की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। मनोज अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे।

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के आरोपी मनोज के चचेरे भतीजे भगवान उर्फ प्रदीप यादव (19) ने वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और ईंट भी बरामद कर ली गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर गोल्डी गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय के अलावा हेड कांस्टेबल जितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत यादव और कांस्टेबल संजीव शामिल रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال