हरतालिका तीज: सुहागिनों का विशेष पर्व

सुजानगंज के गौरी शंकर धाम में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुजानगंज : क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम में मंगलवार को हरतालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया गया।

यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख प्राप्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
मंदिर के सचिव सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि हरतालिका तीज मानसून का एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण किए। उन्होंने हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई। चूड़ियां पहनकर झूलों पर झूलीं और गीत गाए।
पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त रहे। पहला मुहूर्त सुबह 4:27 से 5:12 तक था। दूसरा मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक और तीसरा मुहूर्त दोपहर 2:31 से 3:23 तक रहा।
थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडे ने मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया ताकि श्रद्धालु महिलाओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال