भाजपा ने जौनपुर में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा


पंकज दुबे बने जिला संयोजक, मछली शहर की कमान नितेश पांडे को

सुजानगंज : भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर में जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुजानगंज के ग्राम पंचायत गौहानी निवासी पंकज दुबे को जिला संयोजक नियुक्त किया है। साथ ही नितेश पांडे को मछली शहर का प्रभारी बनाया गया है।
पंकज दुबे एक युवा समाजसेवी हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। वे पेशे से अधिवक्ता हैं। दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सीधा संपर्क बनाए हुए हैं। वे स्थानीय समस्याओं को पार्टी के उच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करते हैं।
इन नियुक्तियों की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ता और समर्थक मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों नेताओं को बधाई दे रहे हैं। दोनों नेता पार्टी की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال