बसपा के कैडर कैंप में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
सुजानगंज, जौनपुर।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को सेक्टर नंबर 13, मुस्तफाबाद के ग्राम गौहानी में कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कैडर कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी-मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनपुर जिले के जिला अध्यक्ष संग्राम भारती उपस्थित रहे। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के प्रभारी विनोद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान विधानसभा कमेटी, सेक्टर कमेटी एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता, समर्थक एवं साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कैडर कैंप के दौरान आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में दिलीप मिश्रा ने अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।