सुजानगंज पुलिस ने पांच भैंस चोरों को पकड़ा


तीन भैंस, पिकअप, तमंचा और कारतूस बरामद

सुजानगंज: जौनपुर 
सुजानगंज पुलिस ने सोमवार रात भैंस चोरी के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी की भैंसें, एक पिकअप वाहन, एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिवरिहां निवासी रामरती देवी पत्नी स्वर्गीय राजमणि पाल ने शनिवार को सुजानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 26 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे उनके गांव के दीपक पांडे उर्फ शेरू, पन्ना लाल यादव और लालमणि यादव ने उनकी भैंस चोरी कर ली थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 2 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र, आनंद राय, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, तीर्थराज यादव, अजीत यादव और जितेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने देर रात करीब 2 बजे कुंदहां से पीपरी घाट जाने वाले मार्ग पर ग्राम बाल्हामऊ (नेवाजी का पूरा) में गिरिजाशंकर पुत्र रामनरेश के खेत के पास से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दीपक पाण्डेय उर्फ शेरू (पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय, ग्राम कुशमौल), पन्नालाल यादव (पुत्र उरी यादव, निवासी ग्राम गाड़ापुर), लालमणी यादव (पुत्र रमाशंकर यादव, ग्राम गाड़ापुर, थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़), गुलफाम (पुत्र मुस्तकीम, ग्राम शिवगढ़ बिन्दागंज, थाना दिलीपपुर प्रतापगढ़) और अकमल (पुत्र सुहेल अंसारी, निवासी ग्राम चंदेली, थाना फत्तनपुर प्रतापगढ़) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से तीन भैंसें, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال