पं. कमलाकान्त दुबे ट्रस्ट ने किया आयोजन, विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बांटे कंबल
सुजानगंज क्षेत्र के मया गांव में शनिवार को पं. कमलाकान्त दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 1001 गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र थे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल दुबे, युवा भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘अखिल’, अरुण चौबे और असरोपुर के ग्राम प्रधान धीरज चौबे ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और इस पहल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक, समाजसेवी और युवा उद्योगपति (महाराष्ट्र) राहुल देव शंकर दुबे ने बताया कि पं. कमलाकान्त दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य जारी रखेगा। वहीं पर वार्ता के दौरान वहीं पर वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह सेवा दिल से है हृदय से किया जा रहा है और जरूरतमंद लोगों तक काम बल देने का प्रयास किया गया है हमारे ट्रस्ट द्वारा और निस्वार्थ भाव से सच्ची समाज सेवा की जाएगी वहीं पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि हमको पूरे जीवन में कभी भी राजनीतिक क्षेत्र में नहीं उतरना है राजनीति मुझे नहीं करनी है बस केवल समाज सेवा करनी है यह मैं साफ बता देना चाहता हूं क्षेत्रीय लोगों को. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस दौरान संतोष दूबे,हिलाली के प्रधान आजाद सिंह, कंधी के प्रधान राहुल, ग्राम प्रधान धीरज चौबे, रविंद्र सिंह ‘बबलू’ कल्लू उपाध्याय मोहित उपाध्याय,संदीप दुबे,धीरज उपाध्याय,सिरील उपाध्याय, रामपूजन उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, पंकज तिवारी, चंदू यादव, पुष्पेंद्र दुबे,अमित यादव, रामगेन यादव, सुजीत पटेल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।