कई वर्षों के प्रयास के बाद मिली सफलता, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सुजानगंज के राजकुमार त्रिपाठी बने इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सवेली निवासी राजकुमार त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है.
त्रिपाठी कई वर्षों से बार एसोसिएशन के चुनावों में अपनी दावेदारी पेश करते रहे थे। पिछले चुनावों में वे कुछ ही मतों से पीछे रह जाते थे। लेकिन इस बार उन्होंने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है. उनकी जीत की घोषणा होते ही सुजानगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर राजकुमार त्रिपाठी की जीत की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार त्रिपाठी एक कुशल अधिवक्ता हैं और उनकी कार्यकुशलता के कारण ही वे इस महत्वपूर्ण पद पर विजयी हुए हैं. इस जीत से पूरे सुजानगंज क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है. 
बधाई देने वालों में राजीव कुमार त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, सतीश तिवारी, डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, शाहिद और क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं.

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال