RSS की नरहरपुर शाखा द्वारा किया गया वृक्षारोपण


सुजानगंज

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुजानगंज खंड की नरहरपुर प्रभात शाखा द्वारा ग्राम सभा नरहरपुर में वृक्षारोपण /संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित मुख्य वक्ता अशोक उपाध्याय जिला बौद्धिक प्रमुख RSS ने  उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि इस समय अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा उनके संरक्षण पर ध्यान दिया जाना आवश्यक। तत्पश्चात स्वयंसेवको द्वारा कई सार्वजनिक स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष तीर्थ राज गिरी, संयोजक चंद्रेश विश्वकर्मा, कार्यक्रम संचालक तरुण चौबे, रोहन, अनुज, रंजीत, सचिन गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित तमाम स्वयंसेवकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال