सर्व शिक्षा अभियान हुआ शुरु।
सुजानगंज
स्थानीय ग्राम पंचायत थलोई में अवस्थित प्राइमरी स्कूल थलोई और बड़ी हरनहिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय थलोई में सर्व शिक्षा अभियान में नवीन नामांकन हेतु शिक्षक और बच्चो ने रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्कूल चलो अभियान रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय तथा ए आर पी डा विनोद कुमार पाल ने सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल चलो अभियान में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी उपस्थित होकर अभिभावको उनके बच्चो की शिक्षा के प्रति, मताधिकार के प्रति जागरूक किया। कहा कि शिक्षा से ही अपना और समाज देश का विकास होता है। शिक्षक संघ के मंत्री ओम प्रकाश चौरसिया ने माता अभिभावकों को समूह में नामांकन हेतु प्रेरित किया। तथा शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया।शिक्षिका रंजना सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कुल चौदह नवीन नामांकन हुआ है। इस अवसर पर अर्पित द्विवेदी, देवी प्रसाद, राज बहादुर, शुशील सोनिया, रियाज अहमद, किरन, अनोज, आशा सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
सुजानगंज