शोभायात्रा को दिव्य बनाने के लिए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की बैठक


जौनपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी के आवाहन पर 10 मई 2024 दिन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत परशुराम चौक कुल्हनामऊ तिराहे से यात्रा निकाली जाएगी तथा कृषि भवन शिव मंदिर पर समापन किया जाएगा वही प्रीति तिवारी ने संगठन के पदाधिकारीयों एवं आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि भारी से भारी संख्या में भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال