जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

जौनपुर 

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड, सीएमआईएस पोर्टल से संबंधित निर्माण कार्य एवं 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओ के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। 
              बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपने विभागीय प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए विभाग से सम्बन्धित रैंक में अपेक्षित सुधार लाएं, जिससे जिले की ओवर आल रैंकिग और बेहतर हो सके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बी, सी, डी व ई रैंक वाले विभाग प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए महीने के अंत तक सुधार लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाए।                    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि दवाओं की अग्रिम डिमाण्ड भेजी जाए जिससे मरीजो के इलाज में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
                  बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए और अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के निर्धारित लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करे जिससे रैंकिंग ठीक हो सके।          
                 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पेंडेन्सी खत्म करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये। 
                  निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि तेजी से कार्य कराते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराये। जनपद में गड्ढा मुक्ति हेतु सड़को के सत्यापन के निर्देश दिए।     
                गोवंश सरंक्षण के सम्बंध में अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका परिषद को स्पष्ट निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश सड़को पर दिखे तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 03 दिन में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।   
 सभी अधिशासी अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी से प्रमाण पत्र भी मांगा कि सम्बंधित के क्षेत्र में कोई भी गोवंश बाहर नही घूम रहा हो। 
                  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ० अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال