जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों को मिले 90% से अधिक अंक
सुजानगंज : सुजानगंज क्षेत्र स्थित जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बुधवार को जारी हुए परिणामों में कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परीक्षा में शुभांगी जायसवाल ने 96%� प्रांजल त्रिपाठी ने 95.4%� दिव्यांशू गुप्ता ने 93.2%� केसर गुप्ता ने 92.2%और शिवेंद्र शुक्ला ने 92%�अंक हासिल किए। अन्य मेधावी छात्रों में अंशुमान सिंह 91.4%�, अंश गुप्ता 91.2%�, रिन्सी तिवारी 91.2%�, अदम्य मणि त्रिपाठी 91%� और यश यादव 88.4%� शामिल हैं।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, भोला दुबे, शेषधर तिवारी, संजीव तिवारी, हीरालाल गुप्ता, श्याम शंकर पाण्डेय और प्रभाकर तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال