स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में सेवा का मिला अवसर- डा. मुकेश शुक्ल (बाल रोग विशेषज्ञ)


जौनपुर 
देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के साथ-साथ आठवें पोषण माह का शुभारंभ किया। यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। कार्यक्रम को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला व बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित कर रहा है। पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक संचालित होगा।अभियान के पहले दिन जनपद के मेडिकल कालेज सहित सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मुखिया सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सरकारी चिकित्सकों के अलावा आईएमएम से सदस्यों ने भी सेवाभाव का फर्ज निभाया। इसी कड़ी में मैने और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में बच्चों व महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। डॉक्टर शिखा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर व हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के प्रति जागरूक किया।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال