सुजानगंज, जौनपुर
क्षेत्र के बी आर सी सुजानगंज पर राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय उच्च प्रा. वि.के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने,प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान को प्रकृति प्रक्रियाओ और विधियों की सम्यक समझ विकसित किए जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सुजानगंज बी. आर. सी.पर किया गया।
यह प्रतियोगिता छात्र/छात्राओ में क्रिटिकल थिंकिंग टीमवर्क प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए, सकारात्मक वातावरण सृजन के उद्देश्य से कक्षा 6-8 तक के छात्रों के बीच कराई जाती है। इसमें ब्लॉक के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुजानगंज ब्लॉक के कुल 101 छात्रों ने प्रथम चरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।जिसमें से टॉप 25 छात्रों की द्वितीय चरण प्रतियोगिता कराई गई।द्वितीय चरण में कुल 05 छात्रों का चयन जिले के लिए किया गया। जिसमे कासिस सिंह प्रथम स्थान रौनक पटेल सेकंड, शिक्षा थर्ड, सृष्टि चौथे आदर्श निषाद पांचवे स्थान पर रहे।सभी बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेटमेडल खंड शिक्षा अधिकारी डा किरन पांडेय, ए आर पी डा विनोद कुमार पाल प्रमोद सिंह अतुल सिंह अभिनव मिश्र विवेक सिंह द्वारा प्रदान किया गया। अंत में चन्द्र प्रकाश तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुजानगंज ने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ए आर पी डा विनोद कुमार पाल ने कहा कि जो बच्चें मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं है वे निरास न हो और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। सन्तोष तिवारी प्रवीण तिवारी सुनील यादव, राजनाथ गिरी, दिनेश विश्वकर्मा कक्ष निरीक्षक के रूप में कार्य कर परीक्षा सम्पन्न किया।बी ई ओ मैम ने सभी शिक्षक अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
Tags
सुजानगंज