हिंदी दिवस पर युवा साहित्यकार सुश्री काजल कुमारी को मिला हिंदी काव्य रत्न सम्मान

बिहार

आनन्द गिरि मायालु सर जी के द्वारा लुंबिनी, सितंबर 14। जिले के प्रसिद्ध कवि तथा लेखक का नेपाल में सम्मान किया गया है। जिसमें सुश्री काजल कुमारी का भी नाम हैं । नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रम में युवा लेखिका काजल कुमारी को सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से  सम्मानित किया गया है। कल हिंदी दिवस के मौके पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा की धनी आदरणीया सुश्री काजल कुमारी को" हिंदी काव्य रत्न "  मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।काजल कुमारी जी जो कि बिहार की सबसे कम उम्र की प्रतिभावान लेखिका हैं  । जिनकी कई रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक 500 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। अब इनके नाम के आगे "काव्य रत्न " लगेगा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं - सुश्री काजल कुमारी  की रचना जीवंत लगती है बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है इन्होंने कविता में। ऐसे लेखकों से ही असल समाज का निर्माण होता है जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं।ऐसे विशिष्ट रचनाकारों की पहचान कर राज्य की प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान करने की आवश्कता है। 
आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 100 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है जिनमें बिहार की काजल कुमारी जी भी शामिल हैं यह बहुत आश्चर्य की बात है इतनी कम उम्र में इन्होंने टॉप 100 साहित्यकारों में अपना स्थान बनाया है । इन्होंने अपनी प्रतिभा से देश विदेश तक बिहार का नाम रोशन किया हैं। इतने कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि पाना इनकी विशेष योग्यता को दर्शाता हैं । बिहार की इस साहित्यकार पर हम सभी को गर्व है उन्होंने बिहार सहित भारत देश का नाम रोशन किया हैं।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال