अच्छे अंक पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

सुजानगंज जौनपुर 

क्षेत्र के जे0 पी0 इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में सोमवार को होनहार छात्र छात्राओं के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें अच्छे अंक की प्राप्ति हुई। हाई स्कूल में रोशनी तिवारी 94 प्रतिशत, सुभी त्रिपाठी 93.4 प्रतिशत, शौर्य सिंह 92.8, अभिनव मिश्र 91.4, आदित्य यादव 91.4, सूरज रोबिन सिंह 90.8, सिया एवं अंशिका ने 90.4 अंक प्राप्त किया। जबकि इंटर मीडिएट में हर्ष गुप्ता 90 प्रतिशत, साक्षी मिश्र 88.6, हनु गुप्ता 86.8, अच्युत दुबे 85.4, नंदिनी उपाध्याय 84.6, साक्षी उपाध्याय 84.4 एवं आयुषी को 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय के प्रबंधक डा0 जय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा0 विनय त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال