त्रिपाठी परिवार माता पिता के पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को वितरित किया कम्बल

सुजानगंज, जौनपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर असहायों,तथा गरीब मरीजों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण उमेश त्रिपाठी, शिव त्रिपाठी एवं प्रकाश त्रिपाठी द्वारा उनके पिताजी स्व रमाकांत त्रिपाठी एवं स्व रामचंद्र त्रिपाठी तथा माता स्व रमा त्रिपाठी एवं स्व जया त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में किया गया। कम्बल वितरण के समय सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा देवेंद्र पाल, डा.सुनील कुमार पाण्डेय डा.निवेदिता, ए पी तिवारी, सुरेश तिवारी शैलेन्द्र तिवारी डॉ राजेश तिवारी, डॉ विनोद कुमार पाल पिंटू शुक्ल.एवं अन्य समाजसेवी सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। डा देवेंद्र पाल ने त्रिपाठी बंधुओ द्वारा कम्बल वितरित किये जाने की भरपूर सराहना की तथा बताया कि इस कड़ाके की ठण्ड में यह बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने त्रिपाठी बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। पत्रकार श्यामशंकर पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।


JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال