जौनपुर पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम हुआ संपन्न

जौनपुर पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा गरीब असहयों को कंबल वितरण किया गया।
               कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य किया जा रहा है प्रशासन के द्वारा तो कंबल वितरण किया ही जा रहा है और इसी तरह समाज के अन्य लोग भी गरीबों की मदद करने के लिए आगे आए तो और अधिक लोगों की भी मदद हो पाएगी।  
             उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि जौनपुर पत्रकार संघ मात्र समाचारों के आदान-प्रदान तक ही सीमित न रहकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान कर रहा है।
            समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सक्षम लोगों को समाज सेवा का कार्य अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिगणो के द्वारा मॉ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।  
              इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मधुकर तिवारी, शशि मोहन सिंह क्षेम सहित अन्य उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال