श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल का 110 वाँ स्थापना मनाया गया

मुंबई। 

श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई का 110वां स्थापना दिवस समारोह नव वर्ष का पहला दिन बोहनी दिवस के रूप में  सकल नारायण शर्मा सभागृह, शारदा ज्ञानपीठ इण्टर नेशनल स्कूल, दत्तरोड, मलाड पश्चिम में बड़ी  धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की प्रथम बोहनी कर्ता श्रीमती मिथलेश कुमारी दिनेश चंद्र उपाध्याय द्वारा एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपये की सहयोग राशि प्रदान की गयी। अन्य सहयोगियों ने भी अच्छा सहयोग प्रदान कर मंडल का हौसला बढ़ाया। 
समाज के प्रतिष्ठित लोगों  में डॉ शारदा प्रसाद शर्मा ट्रस्ट बोर्ड के चेयर मैन,  राम सेवक पाण्डेय व्यवस्थापक समिति के अध्यक्ष, प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचंद्र उपाध्याय तथा विजय पंडित  द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। संस्था का संक्षिप्त इतिहास अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। विगत वर्ष के बोहनी कर्ता  विनोद मिश्र ने अपना दायित्व श्रीमती मिथलेश कुमारी दिनेश चंद्र उपाध्याय को सम्मानित करते हुए समर्पित किया।
 उपस्थित अतिथियों का का स्वागत उपाध्यक्ष अक्षयबर तिवारी, कौशल तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, सुनील राम सेवक पाण्डेय, कृष्णचंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया  प्रमुख वक्ताओं में रमेश मिश्रा, डॉ ओमप्रकाश नरसिंह दूबे, आचार्य पवन त्रिपाठी , विजय पंडित, डॉ राधेश्याम तिवारी, समाजसेवी  दिनेश चंद्र उपाध्याय ने अपने विचार रखे।  महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने संस्कृत भाषा के  विकास और शतत पठन पाठन की एक-सौ ‌ दस वर्षों से मंडल के संस्थापको को नमन करते हुए संचालकों को हार्दिक बधाई दी।  दिनेश चंद्र उपाध्याय ने नवीनता लाने के लिए बहुत सुंदर सुझाव दिये । संस्था के वयोवृद्ध पांच सम्माननीय सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक राकेश उपाध्याय ने गांव में संस्था द्वारा संचालित सभी महाविद्यालयों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शारदा प्रसाद शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सबको शुभ कामना देते हुए संस्था की नवीन पद्धति अपनाने पर जोर दिया है। डॉ आर, आर, उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध पांडे ने किया।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال