ब्लड कनेक्ट अभियान के अंतर्गत लगाया मेडिकल चेकअप कैंप

आगरा

 श्री कृष्णा जन कल्याण समिति द्वारा बल्केश्वर स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में निशुल्क मेडिकल जांच शिवर व विशेष रूप से ब्लड ग्रुप की जांच जिससे छात्राओं को उनके ब्लड ग्रुप का पता चल सके। और अपने परिवार के सदस्यों से जरूरत के समय जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करने का निवेदन कर सके। जिसमे छात्राओं के साथ साथ उनकी माताओं ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भी निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठाया व अपनी भी जांच करवाई। महिलाओं ने भी अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराई और वचन दिया कि जरूरत पड़ने वह भी ब्लड डोनेट करेगी। संस्था अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को शिक्षा से जोड़ना है। इसके साथ ही संस्था उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय समय पर मेडिकल जांच शिविर का आयोजन करती रहती है। उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि श्री कृष्णा जन कल्याण समिति आगरा के युवाओं का ग्रुप है जो हर संभव प्रयास करता है को जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। संस्था अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की संस्था द्वारा दिवाली पर्व को लेकर छोटी सी खुशियां नाम से एक अभियान संचालित है जिसमे हर वर्ष दिवाली के पावन पर्व पर जरूरतमंदों के साथ मिलकर दीपावली मनाई जाती है। उनको कपड़े दिए जाते है, मिठाइयां बाटी जाती है, पटाखे चलाए जाते है। चेकअप कैंप के दौरान संस्था सदस्य सीमा सिंह, श्रुति मित्तल, शिवानी सविता, आदि का सहयोग रहा।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال