Jaunpur News जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक में जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर 

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
                निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, अधिकारियों के द्वारा जेल अस्पताल में जाकर भर्ती बन्दियों से उनके स्वास्थ्य एवं इलाज के संबंध में जानकारी ली गई और जेल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों का समय-समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा महिला एवं पुरुष बंदियों से वार्ता भी की गई।
                इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस0के0 पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال