Jaunpur News डीएम ने ‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी शपथ

जौनपुर 

              राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
            जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेता हूॅं’’।
             जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं तहसीलों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया गया और शपथ दिलाई गई।
              इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि.रा. राम अक्षयबर चौहान, अति. उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, लाल बहादुर, प्रजक्ता त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
                                       

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال