जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम जिरिकपुर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, समान बरामद

तेजीबाजार, जौनपुर।
 
थाना तेजीबाजार पुलिस ने जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम जिरिकपुर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गये माल बरामद।
 पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डाॅ अजय पाल शर्मा के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तेजीबाजार के नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0--135/2023 धारा 380/411 भादवि का अनावरण करते हुए दिनांक-12.10.2023 को ग्राम राजेपुर से अभियुक्तगण 1. राकेश यादव पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर, 2. चन्दन जायसवाल पुत्र राम बहाल निवासी ग्राम राजेपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर की गिरफ्तारी की गयी तथा अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में चोरी गये माल तीन एलुमूनियम का बडा भगौना, तीन ढक्कन, एक बडी लोहे की कडाई, दो बाल्टी, एक बडा गमला, एक हावेल्स की सेटेप लाइजर, एक चाय बनाने का छोटा भगौना, लोहे की पाईप दस-दस फीट को दो पीस, वायरिंग का सामान 40 पीस व पलम्बर का सामान 60 पीस की बरामदगी की गयी, अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 
1.राकेश यादव पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
2. चन्दन जायसवाल पुत्र रामबहाल निवासी राजेपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर। 
आपराधिक इतिहास-
1.राकेश यादव पुत्र नन्दलाल
1. मु0अ0सं0 430/2012 धारा 392/411 भादवि, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 760/2012 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0, थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 610/2016 धारा 379 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 135/2023 धारा 380/411 भादवि थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
2.चन्दन जायसवाल पुत्र रामबहाल
1. मु0अ0सं0 135/2023 धारा 380/411 भादवि, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
 
बरामदगी-  
1.तीन एलुमूनियम का बडा भगौना, तीन ढक्कन, एक बडी लोहे की कडाई, दो बाल्टी, एक बडा गमला, एक हावेल्स की सेटेप लाइजर, एक चाय बनाने का छोटा भगौना, लोहे की पाईप दस-दस फीट को दो पीस, वायरिंग का सामान 40 पीस व पलम्बर का सामान 60 पीस
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 
1. रामप्रवेश कुशवाहा, थानाध्यक्ष तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
2. व0उ0नि0 श्री अनिल कुमार, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 श्री रामअवधेष गुप्ता, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
4. का0 अमरजीत कन्नौजिया,  का0 अमरनाथ तिवारी,  का0 क्रान्ति कुमार, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال