सुजानगंज,जौनपुर: कर्पूरी ठाकुर की 102 में जयंती समारोह पर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजेश मैरिज हॉल बखोपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने कहा कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के उन बिरला नेताओं में से थे जिन्होंने सादगी ईमानदारी और सामाजिक न्याय को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने शिक्षा सामाजिक समानता तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया यही नहीं उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों किसानों मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनकी सादगी और सिद्धांतों पर अडिग रहने की भावना आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय समानता व ईमानदारी के मूल्यों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया ।
इसके पूर्व गौरी शंकर धाम से डीजे की धुन के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो मैरिज हॉल पर जाकर के सभा का रूप ले लिया । रैली में कर्पूरी ठाकुर जिंदाबाद अमर रहे के नारे लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णमासी शर्मा संचालन शैलेंद्र शर्मा व मनोज शर्मा ने किया । इस अवसर पर नाई समाज के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ धर्मेन्द्र शर्मा ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.