जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति भोगीपुर की बैठक संपन्न

मीरगंज जंघई।

जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति भोगीपुर, जंघई की दूसरी बैठक भोगीपुर ग्रामदेवी चौरा माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को संपन्न हुई।दुर्गा पूजा को विधिवत सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु रणनीति बनाई गई। जन कल्याण सेवा संघ के संस्थापक रोहित ब्राह्मण ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रतिदिन विशिष्ट अतिथियों द्वारा दुर्गा पंडाल में मां की आरती पूजन अर्चन किया जाएगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नवरात्रि के प्रथम दिवस 15 अक्टूबर रविवार को कलश स्थापना एवं दुर्गा मां की प्राण-प्रतिष्ठा तथा 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जन कल्याण सेवा संघ के पंडाल में होगा।आचार्य अभिनव आनंद शांडिल्य महाराज श्रीधाम काशी कथावाचक होंगे।  पूर्णाहुति हवन 23 अक्टूबर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को मदद फाउंडेशन द्वारा निशुल्क नेत्रकुंभ में अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने हेतु विचार विमर्श किया गया।इस अवसर समिति के पदाधिकारियों में प्रवीण तिवारी पूर्व कोषाध्यक्ष, अनिल तिवारी मार्गदर्शक, दिनेश लालचंद उमरवैश्य मार्गदर्शक, प्रदीप तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, संदीप तिवारी कोषाध्यक्ष, प्रज्वल तिवारी मीडिया प्रभारी, प्रत्युष तिवारी, नीरज तिवारी, विशाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال