जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के कार्यकर्ताओं की ओर से नगर अध्यक्ष उत्तरी सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव भजन संध्या के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम नगर उत्तरी की मंत्री रुक्मिणी गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा तीर्थराज गुप्ता के आवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सभासद संतोष मौर्य, बसंत प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव तथा पूर्व जिला मंत्री धर्मपाल कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भजन संध्या के दौरान कई महानुभावों ने भजनों की प्रस्तुति दी। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए मंगलकामना की।
कार्यक्रम की जानकारी नगर मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी ने दी।
Tags
जौनपुर