बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

जौनपुर 

राजकीय लीलावती देवी महिला चिकित्सालय जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
             यह अभियान जनपद में 27 दिसंबर 2023 से 27 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग तक के कुल चिन्हित 490000 बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन ए का खुराक पिलाया जा रहा है।
             इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एन0के0 सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर बी0पी0 सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉक्टर धनी शंकर सिंह, अर्बन कोऑर्डिनेटर एचएम, रीजनल कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
               मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि वह अपने बच्चों को अभियान के दौरान विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال