मुंबई
संस्कृत एवं संस्कृति के संरक्षण तथा उत्थान के उद्देश्य को लेकर सक्रिय श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई का १११वां स्थापना दिवस समारोह शारदा ज्ञानपीठ स्कूल के प्रेक्षागृह में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। डाक्टर शारदा प्रसाद शर्मा,संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो, बिहारी लाल शर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह, मंडल के अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय, प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय, अन्य उपस्थित गणमान्यवरो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती वंदनाके साथ आयोजन का आरम्भ हुआ l कार्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग बोहनी के रूप में संस्था के लिए धनराशि का योगदान करना है l विगत वर्ष की बोहनी कर्त्री मिथिलेश कुमारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय ने पूजन कर इस वर्ष के बोहनी कर्ता डाक्टर ओम् प्रकाश दुबे को अपना उत्तरदायित्व सौंपा। दूबे जी ने बोहनी सवा लाख रुपए का चेक अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय एवं डाक्टर शारदा प्रसाद शर्मा जी को भेंट कर बोहनी पर्व का आरम्भ किया । डाक्टर राधेश्याम तिवारी जी, सुधाकर उपाध्याय जी, प्रो बिहारी लाल शर्मा जी, ओमप्रकाश दूबे जी सभी वक्ताओं ने अत्यंत सारगर्भित शब्दों में अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति की। राम सेवक पाण्डेय ने मंडल के संस्थापक पंडित शिव मूर्ति उपाध्याय और पंडित लालता प्रसाद उपाध्याय जी शर्मा, उनके परिवार, और मंडल को १११ वर्षो तक सफलता पूर्वक पहुंचाने वाले पुरोधाओं में स्वर्गीय ओंकार नाथ दूबे, सभाजीत पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, जगदीश प्रसाद मिश्र को स्मरण करते हुए आभार व्यक्त किया। हरिप्रसाद सिंह, गांव के प्रबंधक बाबू हरि हर सिंह, स्वर्गीय राम प्रमोद पाण्डेय, श्याम बिहारी मिश्र जी आदि के योगदान की सराहना की । मंडल के प्रति आस्था को प्रगाढ़ करते हुए अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा की धर्म युद्ध नहीं शांति स्थापित करता है, सनातन संस्कृति सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार की तरह देखती है ।कृपाशंकर सिंह ने संस्था की एकजुटता और सांस्कृतिक विकास के प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा की यह इसी परिणाम है कि संस्था ने एक सौ ग्यारह वर्षों की यात्रा पूर्ण कर रही है l भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने संस्था कि कार्यशैली और दर्शन पर प्रकाश डाला ll प्रबंध ट्रस्टी सुभाषचन्द्र उपाध्याय का संपूर्ण मंडल ट्रस्ट बोर्ड सभागृह में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका स्वागत सम्मान किया। उनके अथक प्रयास की प्रशंसा करते हुए दीर्घायु होने की कामना की। आनंद सिंह जी ने पूरी गरिमा के साथ मंच संचालन करते हुए सभागृह को सजीव बनाये रखा । उनका सम्मान कुलपति बिहारी लाल शर्मा के हाथों से किया गया । कार्यक्रम के आयोजन में सुनील पाण्डेय, राकेश उपाध्याय त्रिपाठी, दो युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में हृदय विशेषज्ञ डा आर, आर उपाध्याय कल्याण ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया ।।
Tags
मुंबई