सुजानगंज, जौनपुर
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरियाँव में विगत 34 वर्षों से हो रही ऐतिहासिक आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात को प्रथम दिन रामलीला में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। राज दरबार में राजा दशरथ बैठे थे तभी दरबारी पहुंचता है और सूचना देता है कि माता कौशल्या को एक पुत्र कैकेयी माता को एक पुत्र और सुमित्रा माता की गोद दो पुत्रों से संपन्न हुई सूचना मिलते ही राजा दशरथ ने मंत्री सुमन्त को बुलाया और कहा कि मंत्री जाओ प्रजा में दान बाटो । राम का जन्म होते ही अयोध्या में धूम मच गई।
तड़का बध
यह सुकेतु यक्ष की पुत्री थी जिसका विवाह सुड नामक राक्षस के साथ हुआ था। यह अयोध्या के समीप स्थित सुंदर वन में अपने पति और दो पुत्रों सुबाहु और मारीच के साथ रहती थी। उसके शरीर में हजार हाथियों का बल था। उसके प्रकोप से सुंदर वन का नाम ताड़का वन पड़ गया था। उसी वन में विश्वामित्र सहित अनेक ऋषि-मुनि भी रहते थे। उनके जप, तप और यज्ञ में ये राक्षस गण हमेशा बाधाएँ खड़ी करते थे। विश्वामित्र राजा दशरथ से अनुरोध कर राम और लक्ष्मण को अपने साथ सुंदर वन लाए। राम ने ताड़का का और विश्वामित्र के यज्ञ की पूर्णाहूति के दिन सुबाहु का भी वध कर दिया। मारीच उनके बाण से आहत होकर दूर दक्षिण में समुद्र तट पर जा गिरा। वहीं पर मुख्य अतिथि वंदना पटेल जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि आज के युग में रामलीला का मंचन होना बहुत ही गौरव की बात है प्रभु श्री राम जी के आदर्शो को हमे पालन करना चाहिए. श्री राम का रोल संतोष मिश्रा, लक्ष्मण अभिषेक चौबे, सीता शशि कांत दुबे, दशरथ बबलू तिवारी, सुमंत हैप्पी विश्वकर्मा, विश्वामित्र नन्हें दुबे, वशिष्ठ पप्पू पांडे,ताड़का सोनू तिवारी, जनक अरविन्द तिवारी ने रोल अदा की.
Tags
सुजानगंज