मंदिरो में अभियान चलाकर साफ-सफाई तथा चूना छिड़काव किया गया

जौनपुर 

मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामजी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव-2024 का आयोजन होना है जिसके लिए 14 जनवरी अर्थात उत्तरायण/मकर संक्रांति से जनपद के प्रमुख मंदिरो सहित कार्यालय परिसर व मुख्य मार्गो के साफ-सफाई हेतु एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।
              जिसके क्रम में विभिन्न नगर पंचायतों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा मंदिरो में साफ-सफाई के अभियान के साथ ही स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की शुरुआत हो गई है। गौरी शंकर धाम सुजानगंज, राम जानकी मंदिर तिलौरा, सोमनाथ मंदिर मछलीशहर, अजोसी धाम मंदिर केराकत सहित जनपद के अन्य सभी प्रमुख मंदिरो में अभियान चलाकर साफ-सफाई तथा चूना छिड़काव किया गया जिसका निरीक्षण संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा भी किया गया।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال